Advertisement

How to increase Sperm Quality in Male? ! Dr. Priya Bhave Chittawar

How to increase Sperm Quality in Male? ! Dr. Priya Bhave Chittawar आज हम इस वीडियो के माध्यम से जानेंगे कि पुरुषों में sperm की quality किस तरह से increase की जाए | लगभग 50% दंपति जो हमारे पास आते हैं, उनमें या तो completely है या फिर partially कहीं ना कहीं जो male partner की sperm quality responsible होती है| sperm की quality में हम लगातार clinical practice में गिरावट देख रहे हैं इसके बहुत सारे कारण हैं, परंतु आज हम इस वीडियो में देखेंगे कि क्या वह ऐसी दवाई है क्या वह ऐसे majors है जिससे कि पुरुष अपने sperms की quality को improve कर सकते है|
यह बहुत ही important aspect है और यह कई बार neglect हो जाता है क्योंकि जब भी हमें इनफर्टिलिटी होती है हम आमतौर पर गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाते हैं| इसीलिए पुरुषों का जो evaluation है, पुरुषों का जो treatment है, वह कई बार बहुत ही पीछे रह जाता है और सिर्फ महिला का ही treatment लगातार चलता रहता है |
Sperm Quality improve करने कि यदि हम बात करें तो इसका सबसे पहला जो baseline testing है वह बहुत properly होना चाहिए| यानि कि हमको WHO-2010 मानक इस्तेमाल करने वाली lab से seman analysis करना होगा क्योंकि यदि हम improve करना चाहते हैं, तो सबसे पहले जो हमारी baseline report है वो accurate होनी चाहिए| वो हमारी जो sperms की स्थिति accurately नहीं दर्शाएगी तो कोई भी treatment के बाद कितना improvement हुआ है यह हमें कभी भी पता नहीं चल पाएगा|
सबसे पहले हम देखते हैं कि वह कौन सा non medicinal methods है जिससे कि हम अपना sperm quality improve कर सकते हैं|
सबसे पहला जो है वह है improvement in lifestyle, stress, substance abuse, alcohol, tobacco.
ये बहुत सारे ऐसे कारण है जिससे sperms की संख्या और इनकी quality में गिरावट आती है|
तो यदि आप कंसीव करना चाहते हैं, आपकी seman analysis की रिपोर्ट abnormal आई है, तो सबसे पहले अपनी लाइफ स्टाइल पे work करिए|
कहीं ऐसा तो नहीं है कि आपका जो काम है उसमें आपकी रात की sleep disturb हो रही हो, कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप actively smoke कर रहे हैं या फिर आपके आसपास के लोग जो है वह smoke करते हैं, आपका जो काम का area है वह कहीं उसमे बहुत ज्यादा pollution तो नहीं है, ऐसा तो नहीं कि आप लैपटॉप या इस तरह की कोई चीज आप गोद में रखकर लगातार काम करते हैं?
क्योंकि testis का तापमान अगर थोड़ा सा भी नॉर्मल से increase रहता है, तो इससे स्पर्म की quality पर असर पड़ता है| साथ ही दो-तीन और बहुत इंपॉर्टेंट चीजे है एक जो अक्सर neglect कर दी जाती है वो है abstinence का interval|
Frequent ejaculation से यानि regular सहवास में रहने से frequently seman ejaculation करने से इसकी quality improve होती है क्योंकि जितने समय sperms reproductive track में रहते हैं उनके अंदर oxidative damage होता है| तो जिसकी भी sperms quality poor है, हम उन्हें advice करते हैं कि उनका ejaculation जो है वो frequent होना चाहिए, इससे भी जो है sperms quality है वो improve हो जाती है|
आइए अब जानते हैं कि वह कौन सी दवाइयां है, कौन सी medication है जिससे sperm quality को improve किया जा सकता है|
सबसे पहले हम देखते हैं कि कौन से वो hormonal medications है जिससे seman quality improve हो सकती है| इसमें एक बहुत ही important चीज ये है कि हम आमतौर पर फर्टिलिटी को testosterone hormone के साथ जोड़कर देखते हैं| कई ऐसे दंपत्ति है जिसमें पुरुष जो है वह testosterone booster या testosterone supplement over-the-counter या किसी डॉक्टर से prescribed करके ले लेते हैं सोचते हैं कि इससे उनकी फर्टिलिटी improve हो जाएगी| हकीकत यह है कि testosterone hormone जो है वह बहुत जरूरी है spermatogenesis के लिए, sperms बनने के लिए| परंतु जब यह बाहर से लिया जाएगा तो इससे हमारे शरीर की hypothalamic pituitary axis suppress होकर, spermatogenesis धीरे-धीरे कम होकर खत्म भी हो सकता है| जी हां तो इसीलिए वह सब लोग जो बॉडी बिल्डिंग के लिए testosterone booster का इस्तेमाल करते हैं, जो बाहर से testosterone gel या injections लगवा रहे हैं उनकी फर्टिलिटी बढ़ेगी तो नहीं परंतु ये पूरी तरह से खत्म भी हो सकती है| तो testosterone का उपयोग जो है वह यदि आपको conceive करना है, conception आप चाहते हैं तो बिल्कुल नहीं करिए|
#maleinfertility
#malespearmquality
#santanhinta
#testtubebaby

dr priya bhave chhitawar,male infertility,sperm quality,

Post a Comment

0 Comments